खंडवान्यूज डाटकाम

  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर

 
 
 
 
डकैती की साजिश रचाते 5 वाहन चोर गिरफ्त में

 

खंडवा।  मुखबिर की सूचना पर रविवार की रात को थाना मोघट पुलिस ने 5 बदमाशों को डकैती की योजना बनाते मय हथियारों के गिरफ्तार किया. पकडे गए सभी बदमाश आदतन अपराधी हैं.


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिटगाँव रोड पर आशाराम बापू आश्रम के पास शेख महमूद पिता शेख मोहम्मद (24), अरशद उर्फ़ जिम्मी पिता फारुक (22) दोनों निवासी खड़क पूरा, मोहम्मद जहूर पिता मोहम्मद अय्यूब(19) निवासी खारी बावड़ी, संदीप पिता किशोर (24) इंदौर नाका, फरीद पिता नत्थू (24) चीराखदान को रविवार रात को डकैती कि योजना बनाते धारदार हथियारों के साथ पुलिस बल ने घेराबंदी कर धर दबोचा.

 

पुलिस ने इन बदमाशों से इंदौर व खंडवा से चुराए 5 दुपहिया वहां भी जप्त किये हैं. जिसमें 1 स्कूटर व 4 बाईक (MP12 A 9917 व MP12 A 9917, MP12 MA 7201, MP12 MD 9826 , MP09 GA 6785 , MP09 MD 2399) है.


एडिशनल एसपी मनोज राइ ने बताया कि शेख महमूद एवं जिम्मी दो बार मोटर साइकिल चोरी वारदातों में पकड़ा जा चुका है. संदीप मोघट थाने का निगरानी शुदा बदमाश है. फरीद पिता नत्थू कबाड़ी है जो चोरी के वहां खरीदता है. इनका नेटवर्क इंदौर तक है. पूछ-ताछ में किसी बड़े खुलासे की सम्भावना है.
 

 

 

 

Posted on : Tuesday June 01, 2010 08:43 AM        

 

 

मुंबई में स्क्रिप्ट राइटर ने ऐक्ट्रिस का रेप किय

प्रणब को वित्त, ममता को रेल और कृष्णा को दिया विदेश

नीतू चन्द्रा ने ३७ बार कपड़े उतारे

तीर्थ स्थलों पर तेजी से बढ़ता सेक्स टूरिजम

सोशल- नेटवर्किंग साइट पर नया दोस्त कौन?

नाबालिग ने किडनैप कर रेप किया

 
 
हमारे बार में | साईट मैप  | पालिस |  संपर्क