खंडवान्यूज डाटकाम

  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर

 
 
 
 
चरित्र संदेह में पति ने पत्नी को जिन्दा जला डाला

 

खंडवा।  बुधवार को थाना हरसूद क्षेत्र के ग्राम बोरिसराय में अपनी पत्नी साबिया बी (25) के चरित्र पर संदेह होने पर पति अब्दुल रज्जाक ने उसपर घासलेट डालकर जिन्दा जलाने की कोशिश की. महिला को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

 

मृत्यु पूर्व दिए गए बयान में मृतिका ने अपने पति पर उसे घासलेट डालकर जलाने का आरोप लगाया था. इसी आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ धरा 307 में केस दर्ज किया है.

 

उल्लेखनीय है कि खिरकिया ब्लाक के ग्राम चारूवा की रहने वाली साबिया अभी-अभी शादी हुई थी. उसका पति उसपर शक करता था. बुधवार को मोबाइल पर किसी फोन के आने के बाद विवाद इतना बड़ गया कि आक्रोशित पति ने साबिया पर घासलेट डाल आग लगा दी.
 

 

 

 

Posted on : Thursday June 03, 2010 09:37 AM        

 

 

मुंबई में स्क्रिप्ट राइटर ने ऐक्ट्रिस का रेप किय

प्रणब को वित्त, ममता को रेल और कृष्णा को दिया विदेश

नीतू चन्द्रा ने ३७ बार कपड़े उतारे

तीर्थ स्थलों पर तेजी से बढ़ता सेक्स टूरिजम

सोशल- नेटवर्किंग साइट पर नया दोस्त कौन?

नाबालिग ने किडनैप कर रेप किया

 
 
हमारे बार में | साईट मैप  | पालिस |  संपर्क