| |
|
|
|
निजी नर्सिंग होम में विस्फोट 1 घायल |
|
खंडवा। आज
देर शाम को इंदौर रोड पर गर्ल्स डिग्री कालेज के सामने स्थित जैन
नर्सिंग होम के पिछले हिस्से में बाथरूम में अचानक विस्फोट हो गया.
इसमने 1 व्यक्ति को मामूली चोट लगी है. विस्फोट होते ही अस्पताल में
अफरा-तफरी मच गई. चारों और धुंआ फ़ैल गया. विस्फोट इतना भयानक था कि
बाथरूम का फर्स भी उखड गया था और दीवारों का प्लास्टर, दरवाजे-खिड़कियाँ
भी चकनाचूर हो गई. अस्पताल में भर्ती सभी मरीज सुरक्षित हैं.
घटना की सुचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हरिनारायणचारी मिश्र मौके पर
पहुच चुके थे. फोरेंसिक टीम ने भी पहुच कर घटना स्थल का मुआयना किया,
लेकिन विस्फोट किस चीज का हुआ इसका खुलासा नहीं हो पाया.
परिणामस्वरूप इंदौर से बम स्क्वार्ड दस्ते को बुलाया गया. समाचार लिखे
जाने तक पुलिस जांच में जुटी थी.
|
Posted on :
Thursday June 10, 2010 10:22 PM |
|
|
|