जैन हॉस्पिटल में विस्फोट हेतु देशी बम का
उपयोग किया गया - सीएसपी वैश्य
खंडवा।गुरुवार
को कल देर शाम इंदौर रोड पडावा स्थित जैन नर्सिंग होम में जिस
विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था वह देशी तरीके से बनाया गया बम था.
यह
बात आज सुबह नगर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार वैश्य ने खंडवा न्यूज़
डाटकाम से कही. उनका कहना था कि अपराधी का उद्धेश्य धमाके से दहशत
फैलाना रहा होगा.
इसीलिए उसने अस्पताल के शौचालय में बम रखा. जहाँ
विस्फोट के समय एक कर्मचारी पहले से ही मौजूद था. जिसे कोई गंभीर चोट
नहीं आई है.
उन्होंने बताया कि थाना मोघट में अज्ञात अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज
कर विवेचना की जा रही है.