खंडवान्यूज डाटकाम

  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर

 
 
 
 
प्रवेश पत्र नहीं मिलने से कई अभ्यर्थी पीएमटी की परीक्षा देने से वंचित

खंडवा। आज रविवार 20 जून को व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित प्री मेडिकल टेस्ट (पीएमटी ) के प्रवेशपत्र समय पर नहीं मिल पाने से जिले के कई अभ्यर्थी पीएमटी की परीक्षा देने से वंचित रह गए. जिले में एस. एन. कॉलेज व कन्या महाविद्यालय दो परीक्षा केद्र बनाये गए थे. जिसमें क्रमश: 200 व 137 परीक्षार्थियों की बैठने की वयवस्था की गई थी.

मंडल की त्रुटी का शिकार सिन्धी कालोनी की पायल मेघराज जेठवानी ने बताया की उसने एस. एन. कॉलेज से 800 रूपये फीस जमा कर फ़ार्म खरीदा था वहां से जो जो रशीद दी गई उसपर मेरे फाम का नंबर 431573 लिखा था. मैंने फ़ार्म समय पर रजिस्ट्री कर दिया था लेकिन 19 उन तक प्रवेश पत्र नहीं मिला तो मैंने जाकर मुख्य डाकघर जाकर पता किया तो वहां भी प्रवेश पत्र नहीं आया था


इसीलिए मैंने 19 तारीख को इंटरनेट से उक्त रशीद पर लिखे फ़ार्म नंबर से प्रवेश पत्र का प्रिंट निकाला तो मैं दंग रह गई वह मेरा नहीं था, इसके लिए एस. एन. कॉलेज संपर्क किया तो वहां से मेरा फ़ार्म नंबर 431373 बताया गया, जब मैंने 20 तारीख को इंटरनेट से इस नंबर से प्रवेश पत्र का पहला प्रिंट निकला तो उसमें मेरा फ़ार्म रिजेक्ट बताया जाकर रोल नंबर नॉट अलाटेड दर्शाया गया. लेकिन जब मैंने दोबारा कोशिश की तो इस बार प्रवेश पत्र सहीं निकला और मेरा रोल नंबर 525328 व परीक्षा केंद्र कन्या महाविद्यालय दिया गया.

जब मैं यहाँ प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा केंद्र कन्या महाविद्यालय पहुंची तो मुझे केद्र प्रभारी ने देरी से आने का कहकर परीक्षा देने से रोक दिया. पायल का कहाँ था की साल भर कड़ी मेहनत से पदाई की थी लेकिन मेरा पूरा साल बर्बाद हो गया. मंडल की इस त्रुटी का खामियाजा मुझे भुगतना पड़ा.

 

 

 

Posted on : Sunday June 20, 2010 09:36 PM        

 

 

मुंबई में स्क्रिप्ट राइटर ने ऐक्ट्रिस का रेप किय

प्रणब को वित्त, ममता को रेल और कृष्णा को दिया विदेश

नीतू चन्द्रा ने ३७ बार कपड़े उतारे

तीर्थ स्थलों पर तेजी से बढ़ता सेक्स टूरिजम

सोशल- नेटवर्किंग साइट पर नया दोस्त कौन?

नाबालिग ने किडनैप कर रेप किया

 
 
हमारे बार में | साईट मैप  | पालिस |  संपर्क