खंडवान्यूज डाटकाम

  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर

 
 
 
 
ब्याजखोरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खंडवा। पुलिस ने कल मंगलवार कि शाम ४:३० बजे ब्याज का गोरखधंधा कर रहे शहर के नामी लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अलग-अलग टीम बनाकर ब्याज माफियाओं के घर छापा मारकर कोरे चेक, बैंक पास बुक, एटीएम कार्ड, शपथ पत्र, रजिस्ट्री, मोबाइल, कम्प्यूटर, लेपटॉप, लाखों रुपए और जेवर जब्त किए।

ब्याज माफियाओं के खिलाफ पुलिस की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। भाजपा-कांग्रेस के नौ नेताओं को भी थाने में बैठाया गया है। आईजी संजय राणा के वाषिर्क निरीक्षण के दौरान मिली ब्याज माफियाओं की शिकायत पर खंडवा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापे मारे। ब्याज माफियाओं की सूची बनाकर पुलिस की अलग-अलग टीमों को भेजा गया।

पुलिस ने सबसे पहले भाजपा नेता पन्नालाल गुप्ता के घर छपा मारा, राज तिवारी, प्रमोद तिवारी, जीवनलाल डिंडोरे, कांग्रेस नेता बलराम वर्मा, रमेश सुनगत समेत संजय भिंडा, देवेंद्र यादव, तेजेंद्र बाथम के घर छापा मार पुलिस इन्हें थाने ले आई। सभी के घर से ब्याज माफिया होने संबंधी कागजात भी जब्त किए गए हैं। पुलिस सराफा में कल्याण जैन के यहाँ भी पहुंची थी लेकिन कुछ आपत्तिजनक नहीं मिलने से पुलिस वापस लौट आई।

 

 

 

रसूखदारों पर हुई कार्रवाई के बाद शहर के ब्याज माफियाओं में हड़कंप मच गया। कार्रवाई देररात तक जारी रही हालांकि ब्याज का धंधा करने वाले कई सफेदपोश अभी बेनकाब नहीं हो सके हैं। आईजी संजय राणा ने कहा किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। एसपी हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा लोग बिना किसी डर के पुलिस को प्रताड़ना की शिकायत करें।

कुछ ब्याज माफिया नहीं मिले

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने बताया कि अभी पुलिस कार्रवाई जारी है। ६ लोगो को अभी तक पूछ-ताछ के लिए ठाणे लाया गया है. जब्त सामान से स्पष्ट है कि ब्याज का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। कुछ ब्याज माफिया नहीं मिले हैं, उनके परिजन से पूछताछ की जा रही है, इसमें किसी बड़े रेकेट कि संभावना भी हो सकती है.


ताराबाई की दास्तां के बाद हुई कार्रवाई

शहर के बड़ा अवार क्षेत्र में रहने वाली विधवा ताराबाई रामभरोस ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान आईजी संजय राणा को महिला ब्याजखोर कुसुमबाई की प्रताड़ना की दास्तां सुनाई। उसने बताया मैंने बेटी की शादी के लिए 2008 में कुसुमबाई से 10 हजार रुपए लिए थे।

हर महीने उसे ब्याज के रूप में एक हजार रुपए दे रही थी। सितंबर 2009 में पूरे 10 हजार भी दे दिए। इसके बाद भी वह मुझ पर 13500 रुपए बकाया निकाल रही है। साथ ही कई बार मारपीट और गालीगलौज की। आईजी श्री राणा ने इसे गंभीरता से लिया और  तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।


सैकड़ो केस, छह आत्महत्याएं

शहर में ब्याज माफियाओं के जाल में कई लोग फंसे हुए हैं। पिछले पांच साल में छह लोग आत्महत्या कर चुके हैं। एक ब्याज माफिया ने तो वसूली के लिए हत्या तक कर दी थी। इसके साथ ही वसूली के लिए कर्जदारों पर चेक बाउंस होने संबंधी एक हजार से अधिक कोर्ट केस चल रहे हैं।

भाजपा-कांग्रेस नेता भी शामिल है धंधे में

>कांग्रेस के रमेश सुनगत निगम में नेता प्रतिपक्ष हैं। बेटा राजू सुनगत ब्याज के धंधे में सक्रिय है।
>बीजेपी के राज तिवारी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रमोद तिवारी सगे भाई हैं। राज तिवारी की पत्नी पार्षद रह चुकी हैं तो प्रमोद तिवारी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष हैं।
>पन्नालाल गुप्ता भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ में पदाधिकारी हैं। भाजपा के बड़े नेताओं से नजदीकी संबंध होने के साथ शहर में कपड़ा दुकान का बड़ा शोरूम भी है।
>जीवनलाल डिंडोरे भाजपा से पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं।
>कांग्रेस के बलराम वर्मा स्वयं पार्षद रह चुके हैं और वर्तमान में उनकी पत्नी पार्षद है। ब्याज का धंधा भाई राकेश वर्मा करता है।

Posted on : Wednesday June 23, 2010 10:27 AM        

 

 

मुंबई में स्क्रिप्ट राइटर ने ऐक्ट्रिस का रेप किय

प्रणब को वित्त, ममता को रेल और कृष्णा को दिया विदेश

नीतू चन्द्रा ने ३७ बार कपड़े उतारे

तीर्थ स्थलों पर तेजी से बढ़ता सेक्स टूरिजम

सोशल- नेटवर्किंग साइट पर नया दोस्त कौन?

नाबालिग ने किडनैप कर रेप किया

 
 
हमारे बार में | साईट मैप  | पालिस |  संपर्क