| |
|
|
|
भारी बारिश के चलते पानी में बहने से 3 लोगो की
मौत |
|
खंडवा।
खंडवा में कल रात में भारी बारिश के चलते पानी में बहने से 3 लोगो की
मौत हो गई. खंडवा से 8 किलो मीटर दूर कोद्हड़ मार्ग पर रपटे पर बाईक
फिसलने पर दो लोग पानी में बह गए, उनकी लाश आज सुबह 2 किलो मीटर दूर
गावं बडगाव गुर्जर के पास मिली. आज सुबह ग्रामीणों ने लाश देखी तो
पुलिस को सुचना दी. पुलिस ने घटना स्थल पर पंचनामा कर लाश बरामद कर
पीएम करवाया और परिजनों को लाश सौपीं दी है. घटना से गाँव में शोक
व्याप्त है.
मरने वालो में बगमार ग्राम पंचायत का सहसचिव अजय पिता शिवप्रसाद
मोरे(21) निवासी बगमार तथा उसके साथ बाईक पर पीछे बैठा दिलीप पिता
रमेश उसी के गावं का था. मामला थाना सिटी कोतवाली थाने का है.
इधर शहर में भी कल रात में हुई बारिश के दौरान नवचंडी मंदिर की और से
अपने घर लौटते समय एक ऑटो चालक पास स्थित एक नाले में बह बहा गया उसकी
लाश रात में ही पुलिस ने खोज निकाली थी. मृतक सतिश पिता रेवागिरी
गोस्वामी सिन्धी कालोनी थाना मोघट क्षेत्र का रहने वाला था.
|
Posted on :
Sunday July 04, 2010 01:14 PM |
|
|
|