| |
|
|
|
जीने का टैक्स मांगने वाले सरगना मनोज शर्मा के
गिरोह का खात्मा |
|
खंडवा। डाक्टरों
से जीने टैक्स मांगने वाले सरगना मनोज शर्मा के गिरोह का आज पुलिस ने
पूरी तरह से खात्मा कर दिया. 10 जून को इंदौर रोड स्थित खंडवा के जैन
नर्सिंग होम के मालिक डॉक्टर दिलीप जैन से जीने के टेक्स के रूप में
30 लाख की फिरौती मांगी थी, नहीं देने पर उसने हॉस्पिटल में देशी बम
विस्फोट कर दिया था.
पुलिस ने मनोज शर्मा
खंडवा व उसके साथी सुरेश चंद्रलाल,
इंदौर को डॉक्टर से फिरौती
के 10 लाख लेते समय घात लगाकर पहले ही गिरफ्तार कर लिया था.
लेकिन उसके जेल जाने के बाद भी डॉक्टरों को लगातार धमकिया मिल रही
थी. तब पुलिस ने योजनाबद्द तरीके से मनोज SHARMAA के अन्य साथियो को
तलाशाना शुरू किया. इसमें पुलिस को सफलता भी हाथ लगी. पुलिस ने जैन
नर्सिंग होम में देशी बम विष्फोट के लिए टाईमर बनाने वाले मिर्ज़ा
आबिद पिता बसीर बेग(31) खंडवा, आसिफ पिता मोहमद सामी(30) देवास,
अख्तर कुरैशी उर्फ़ इफ्तार पिता मोहम्मद हुसैन (60) भेरुखेदा, आरिफ
पिता समी(30) देवास, सईद उर्फ़ बादशाह पिता वाहिद पेनात्र (30) खंडवा
और सरफराज पिता गफ्फार (27) खंडवा को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने इनके पास से 2 पिस्टल, 11 कारतूस, 1 एयर गन, वाशिंग मशीन का
टाइमर, कंप्यूटर, प्रिंटर व बम ब्लास्ट सम्बन्धी सामग्री बरामद की
है.
पुलिस अधीक्षक हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा कि ये लोग दबारा शहर के
1 और नर्सिंग हों को अपना निशाना बनाने जा रहे थे लेकिन उसके पहीले
ही धर लिए गए.
पुलिस अमले ने एस. पी. श्री मिश्र के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक मनोज राय के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक के. सी. पाटीदार,
आरक्षक महेंद्र यादव(350), जोगेंद्र पाटीदार(535), रफीक(55),
वीरेंद्र सिंह(391) और जितेन्द्र सिंह ने कार्रवाई को अंजाम दिया.
पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरुष्कृत करने का आश्वासन दिया है.
|
Posted on :
Tuesday July 20, 2010 05:44 PM |
|
|
|