खंडवान्यूज डाटकाम

  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर

 
 
 
 
जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाये जाने पर सहायक आबकारी आयुक्त निलंबित

भोपाल। राज्य शासन ने सहायक आबकारी आयुक्त श्री नागेश्वर सोनकेसरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अनुसूचित जनजाति के संदेहास्पद जाति प्रमाण पत्रों की जांच के लिये राज्य स्तर पर गठित उच्च स्तरीय छानबीन समिति के परीक्षण में श्री सोनकेसरी को हालबा जनजाति का सदस्य न होना पाए जाने पर की गई है।

समिति द्वारा प्रकरण में प्राप्त पुलिस प्रतिवेदन तथा श्री सोनकेसरी द्वारा उपलब्ध कराए गए अभिलेख एवं प्रमाणों का परीक्षण किया गया। अनुविभागीय अधिकारी तहसील हुजूर भोपाल के अनुसार श्री सोनकेसरी को जारी हालबा जनजाति का स्थाई जाति प्रमाण पत्र अभिलेख पंजी के आधार पर जारी नहीं होना पाया गया।

समिति द्वारा श्री सोनकेसरी को व्यक्तिगत सुनवाई का भी अवसर दिया गया, परन्तु वे ऐसा कोई प्रमाण, साक्ष्य, तथ्य या अभिलेख उपलब्ध नहीं करा पाए जिससे उनके हालबा जनजाति होने की पुष्टि होती। प्रकरण के गहन परीक्षण के बाद उच्च स्तरीय छानबीन समिति द्वारा श्री सोनकेसरी द्वारा प्रस्तुत हालबा जनजाति प्रमाण पत्र निरस्त करने का निर्णय लिया गया।।

 

 

 


 

Posted on : Sunday August 01, 2010 08:35 AM        

 

 

मुंबई में स्क्रिप्ट राइटर ने ऐक्ट्रिस का रेप किय

प्रणब को वित्त, ममता को रेल और कृष्णा को दिया विदेश

नीतू चन्द्रा ने ३७ बार कपड़े उतारे

तीर्थ स्थलों पर तेजी से बढ़ता सेक्स टूरिजम

सोशल- नेटवर्किंग साइट पर नया दोस्त कौन?

नाबालिग ने किडनैप कर रेप किया

 
 
हमारे बार में | साईट मैप  | पालिस |  संपर्क